बोकारो | मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक टू टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल व संचालन शकील अहमद ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन को सभी मृत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल्द नियोजन देने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। आगामी दिनों में होली का त्योहार हर घर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आश्रित परिवारों के लिए त्योहार मनाना कठिन है। बैठक में शशिकांत कुमार, आयरन मांझी, महावीर सिंह, सलाम एहसान, समसुल अंसारी, फुलमनी कुमारी, मीना कुमारी, आशा कुमारी, बबीता कुमारी, मन्ना कुमारी, बासमती कुमारी, रूपा कुमारी आदि उपस्थित थे।


