प्रबुद्ध सर्वोदय मंडल ने संयुक्त रूप से मनाई महापुरुषों की जयंती

राजनांदगांव| प्रबुद्ध सर्वोदय मंडल ने स्वामी विवेकानंद जयंती, भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस, संत गुरु घासीदास बाबा, सावित्री बाई फूले और फातिमा शेख जयंती मनाई। संयुक्त आयोजन रमा आई डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भवन में हुआ। मुख्य अतिथि वक्ता प्रोफेसर पीडी सोनकर ने कहा संत गुरु घासीदास बाबा के वास्तविक इतिहास को षड्यंत्र कारियों ने छत्तीसगढ़ के इतिहास से मिटा दिया। ऐसे महान संत के इतिहास को डॉ. आंबेडकर ने छत्तीसगढ़ में उनकी जयंती मनाने की शुरुआत केजुराम खापर्डे और नकुल ढिढी के सहयोग से की थी। गुरु घासीदास के 7 गुरु मंत्र को अमल में लाकर समाज को आदर्श बनाने की जरूरत है। संजय कुर्रे ने कहा सावित्रीबाई फूले व संत घासीदास के वास्तविक इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि समशुल खान ने कहा सावित्रीबाई फूले व फातिमा शेख की जीवनी प्रेरणा स्त्रोत रही है। शहर में एक लाइब्रेरी खोलने की तैयारी है। मुख्य वक्ता प्रशांत सुखदेवे ने कहा स्वामी विवेकानंद जब शिकागो के धर्म सम्मेलन से लौटे तो विचारों में सहिष्णुता समता व बंधुता का भाव जाग उठा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *