शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सोमवार देर रात कोलारस और शिवपुरी नगर का औचक भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात से जुड़ी समस्याओं का मौके पर जायजा लिया और अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। रात करीब 10:15 बजे मंत्री कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और भर्ती बच्चों व महिलाओं को दिए जा रहे भोजन व पोषण आहार की गुणवत्ता व उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने इसे नियमित रूप से मॉनिटर करने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति पर सख्ती अस्पताल निरीक्षण के बाद मंत्री पैदल ही कोर्ट रोड होते हुए जगतपुर चौराहा पहुंचे। स्थानीय लोगों से बिजली आपूर्ति का फीडबैक लिया। एक ट्रांसफार्मर पर खुले तार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर एई नहीं होने पर मंत्री ने ईई को फोन कर नोटिस जारी करने और ट्रांसफार्मर की तत्काल दुरुस्ती के निर्देश दिए। ठंड में बैठे आदिवासियों को राहत जगतपुर चौराहा पर ठंड में बैठे आदिवासी वाहन सुविधा न मिलने के कारण रात गुजारने को मजबूर थे। मंत्री ने तत्काल थाना प्रभारी कोलारस गब्बर सिंह गुर्जर को निर्देश दिए कि आदिवासियों की वाहन व्यवस्था कर उन्हें राई गांव पहुंचाया जाए। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कोलारस से निकलने के बाद मंत्री रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और इसे और मजबूत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पूर्व की तुलना में सुधार दिख रहा है, लेकिन निरंतर निगरानी जरूरी है। नीलगढ़ चौराहा में 10 दिन में काम पूरा करने के निर्देश मंत्री ने लुहारपुरा की पुलिया और नीलगढ़ चौराहा का निरीक्षण किया। जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने पुराने चाबी घर का मलबा हटाकर रास्ता बनाने और पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर सुरक्षित जालियां लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए। सभी कार्य 10 दिन के भीतर पूरे करने का अल्टीमेटम दिया गया। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भ्रमण के दौरान शहर के तीनों थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी और एसडीओपी मौजूद रहे। मंत्री ने पार्कों में असामाजिक तत्वों, मुक्ति धाम क्षेत्र में जुआरी और सटोरियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी कार्यों के लिए 10 दिन की समय-सीमा तय की गई। मंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर निगरानी जारी रहेगी प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार जनहितैषी है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं सही तरीके से मिल रही हैं या नहीं। इसके लिए जमीनी स्तर पर निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।


