प्रभारी-सचिव और कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया:पूरबसर, धन्नासर और ज्वालसिंहवाला सहित कई स्थानों पर व्यवस्थाएं जांचीं

हनुमानगढ़ के प्रभारी सचिव एवं खेल, युवा मामले शासन सचिव डॉ. नीरज के पवन ने बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के साथ ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने रावतसर के पूरबसर, धन्नासर एवं हनुमानगढ़ के चक ज्वाल सिंहवाला में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नगरपरिषद कार्यालय एवं नोहर नगरपालिका में श्रीराम वाटिका में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवा शिविरों का लाभ वास्तविक रूप से आमजन तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अधिकारियों से उनके विभाग की योजनाओं और प्राप्त हो रहे आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जोर देकर कहा शिविर में आए किसी भी व्यक्ति को निराशा के साथ वापस न जाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन और जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने भूखंडों के पट्टों का वितरण किया। मंगला पशु बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पात्र लाभार्थियों को पॉलिसी का वितरण कर योजना से लाभान्वित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत असंगठित श्रमिक, पथ विक्रेता और लोक कलाकारों का पंजीकरण कर योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीना, विधायक गणेशराज बंसल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई, नोहर एडीएम संजू पारीक, रावतसर एसडीएम संजय अग्रवाल, हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल सुथार, नोहर एसडीएम राहुल श्रीवास्तव, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद यादव भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *