प्रमिला समग्र ब्राह्मण परिषद् की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुईं

भास्कर न्यूज | बालोद समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में न्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से की गई। त्रैवार्षिक निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रभारी डा. भावेश शुक्ला पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीयन कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा बहुमत के आधार पर रायपुर निवासी प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष एवं सिकोसा निवासी पं. रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही पं. सजल तिवारी को प्रदेश सचिव तथा डौंडी निवासी पं. प्रेमशंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष के दायित्व के लिए चयनित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में पं. शैलेन्द्र रिछारिया को प्रदेश संयोजक, आचार्य डा. राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं पं. शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, पं. विवेक दुबे एवं पं. श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा सीमा दुबे एवं पं. राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया। सनातन धर्म व राष्ट्र हित की शपथ ली: चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म एवं राष्ट्र हित से जुड़े संगठनात्मक उद्देश्यों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की शपथ ली। इस अवसर पर डाली तिवारी, स्वाति शर्मा, अनुसुइया झा, रमा दीवान, अंजू शर्मा, शशि द्विवेदी, राही दुबे आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *