प्रमुख ने दही- चूड़ा कार्यक्रम का किया आयोजन

भास्कर न्यूज|डोमचांच मकर संक्रांति के अवसर पर प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव की ओर से मंगलवार को दही चूड़ा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोगों ने दही चुरा और तिलकुट का आनंद उठाया। इसके बाद दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा। मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव, बरही विधायक मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष गिरिडीह मुनिया देवी, सिविल सर्जन अनिल कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नरेश पंडित, डॉ. विकास चंद्रा ,जिप सदस्य शांति प्रिया, महादेव राम, मरकच्चो प्रमुख विजय सिंह, चंदवारा प्रमुख लीलावती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, महामंत्री विजय यादव,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार,बैजनाथ यादव,परवेज खान, संजय मेहता,गुड्डू यादव, मिस्टर यादव, राजेंद्र यादव, बालदेव यादव, मिथलेश यादव सहित अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज|झुमरी तिलैया शहर के असनाबाद में बचपन प्ले स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि विजय सिंह अध्यक्ष, अखिल भारतीय विवेकानंद युवा महामंडल), ओम प्रकाश जैन और संजय रामपाल ने किया । उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूल का नवीनतम स्प्राउट् करिकुलम और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित आधुनिक सुविधाएं थीं। मौके पर बचपन हेड ऑफिस दिल्ली से शाहआहद भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि विजय सिंह ने कहा कि स्कूल बच्चों को मजबूत नींव प्रदान करता है। यह शिक्षा को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करके बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं अराध्या सिंह, शिल्पी कुमारी, सोनल प्रियम्वदा, वीणा सिंह, और आकांशा जैन ने अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें स्कूल की शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की एंकरिंग नवीन जैन ने की। चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में हमारा लक्ष्य बच्चों के सम्पूर्ण विकास की ओर समर्पित है। भास्कर न्यूज | दारू नेशनल हाईवे-522 हजारीबाग -बगोदर सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक जमीन की गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। सडक निर्माण कार्य में क्षेत्र की प्रभावित जमीन की गणना का काम किया जा रहा है। एनएच हजारीबाग डिवीजन के एसिस्टेंट इंजीनियर महेश कुमार की अगुवाई में बुधवार को टाटीझरिया के होलंग में जमीन मापी का कार्य की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-522 सडक को चौडीकरण में 45 मीटर करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार चौड़ीकरण के लिए जमीन मापी का काम शुरू किया गया है। हजारीबाग से बगोदर (48 किमी) तक फोरलेन सड़क की स्वीकृत मिली है। सडक निर्माण को लेकर जब जमीन की मापी के लिए टीम पहुंची तो मकान और जमीन मालिक की धड़कनें तेज हो गई है। मापी टीम के द्वारा फीता गिराकर मापी की जा रही है। मापी को पंजीकृत भी किया जा रहा है। सडक को सीधा करने के लिए किसी साइड अधिक तो कहीं कम जमीन ली जा रही है। सडक किनारे सरकारी जमीन पर अगर किसी का दुकान या मकान बना हुआ है तो अतिक्रमण में आ जाएगा। सड़क चौडीकरण की जद में आने वाले जमीन के मालिक का नाम, पिता का नाम, खाता, प्लॉट और भवन या दुकान का प्रकार आदि लिखा जा रहा है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में नीड बेस्ड अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 11 विषयों के आवेदकों की जांच उपरांत एकेडमिक अंक विश्वविद्यालय के वेबसाइट में जारी कर दिया गया है। फेस विश यू के आवेदकों को अभी इंतजार करना होगा। विश्वविद्यालय में लगभग 1 साल से चल रही नियुक्ति की प्रक्रिया में मात्र 11 विषयों की स्क्रीनिंग हुई थी इसीलिए उनके अभ्यार्थियों की जानकारी वेबसाइट पर जारी की गई है। फिलहाल 11 विषय के आवेदकों के नाम, उनके आरक्षण संबंधी विवरणी, उनका कुल एकेडमिक प्राप्तांक को विश्वविद्यालय के वेबसाइट में सार्वजनिक कर दिया गया है। जिन आवेदकों के कुछ कागजात और प्राप्तांक जमा नहीं हो पाए हैं वैसे आवेदकों के नाम के बगल के कॉलम में अप्राप्त कागजात की जानकारी दी गई है। वेबसाइट के द्वारा सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि यदि उन्हें इस सूची से कोई शिकायत हो या सूची में वर्णित कोई कागजात जमा करनी हो तो वह 13 से 17 जनवरी तक दिन के 11 से 3 बजे कुलपति सभाकक्ष में आकर जांच समिति के संयोजक डॉ इंद्रजीत कुमार से संपर्क कर सकते हैं। आवेदक को सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड के साथ आना है तथा एक आवेदन के साथ अपने कागजात समर्पित करना हैं। विश्वविद्यालय द्वारा रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए आवेदन बहुत पहले आमंत्रित किए गए थे। विद्यार्थी एवं शिक्षक लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस बीच झारखंड के अलग विश्वविद्यालय में यह नियुक्ति होने लगी। पहले चरण में जिन विषयों के आवेदकों की जानकारी साझा की गई है उसमें बीसीए, बैंकिंग, वाणिज्य, भूगर्भशास्त्र, ऑफिस मैनेजमेंट, गणित, संगीत, रिटेल मैनेजमेंट, संस्कृत, उर्दू तथा जंतु विज्ञान शामिल हैं। विश्वविद्यालय के सीधे नियंत्रण वाले कांस्टीट्यूएंट कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है। कॉलेज में कुछ विभाग बिना शिक्षकों में ही चल रहे हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *