प्रयागराज की वायरल गर्ल खुशी सिंह मौर्य यमुना के नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो गई है। 6 महीने पहले शुरू हुए वीडियो सफर ने खुशी को रातोंरात स्टार बना दिया। एक वीडियो में पति को चप्पल लेकर भी दौड़ाया। पुल वाली रील के वायरल होते ही मुसीबतें बढ़ीं। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने सख्ती बरतते हुए नैनी पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद खुशी ने रो-रोकर माफी मांगी, कहा कि मुझसे गलती हुई, अब वीडियो नहीं बनाऊंगी। फिर पति पर इल्जाम लगाया कि शादी नहीं की, सासू मां ने FIR कराई। लेकिन बाद में गुस्से में बनाए गए इन वीडियोज को खारिज करते हुए बताया- सिर्फ झगड़े में डाला था, कोई सच्चाई नहीं। वायरल गर्ल ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की। अब आइए सवाल जवाब के क्रम में पढ़ाते हैं पूरी बातचीत… सवाल: एक वीडियो में आप रोते हुए कह रही थीं कि मुझसे गलती हुई है और अब मैं वीडियो नहीं बनाऊंगी। आखिर इस तरह के वीडियो वायरल होने का क्या रीजन रहा है? जवाब: वो मैं तो गुस्से-गुस्से में मैंने डाल दिया था। बस मेरे से मतलब थोड़ा बहुत इनसे झगड़ा हो गया। ऐसे ही बातों-बातों में तो मैंने गुस्से में डाल दिया। ऐसी कोई बात नहीं है। सवाल: जो वीडियो वायरल हुई थी, उसके बारे में क्या कहेगी? क्यों ऐसा वीडियो बनाया गया था? क्या आप लोगों के बीच कोई मनमुटाव हुआ या वीडियो को लेकर कोई बातचीत आगे हुई? जवाब: नहीं वीडियो के लिए कोई नहीं। बस मतलब हमने इनसे बोला कुछ करने के लिए। इन्होंने नहीं किया तो हमने गुस्से-गुस्से में वीडियो डाल दिया । सवाल: वीडियो बनाने का ये जो जज्बा है, जो जुनून है, ये कब से शुरू है? आगे क्या प्लानिंग है? कोई मॉडलिंग में जाना है या कोई और तैयारी? जवाब: वीडियो बस फेमस होने के लिए और इनकम होने के लिए बनाए। आगे की तैयारी बहुत ज्यादा है। जैसे मुझे Instagram, YouTube, Facebook पर बहुत ज्यादा फेमस होना है, ताकि लोग मुझे जानें। ब्लॉग भी बनाना है। मैं YouTube पर ब्लॉग डालती भी हूं। सवाल: आप आगे बहुत कुछ करना चाहती हैं। वीडियो के माध्यम से हाइलाइट होना चाहती हैं, पैसे कमाना चाहती हैं और मॉडलिंग के रूप में प्रयागराज में निखरना चाहती हैं ? जवाब: मैं चाहती हूं कि मार्केट में अगर मैं निकलूं तो सब लोग मुझे पहचाने। मेरा एक नाम बन जाए। मैं YouTube, Instagram, Facebook हर एक जगह से एकदम जानी जाऊं। और मैं चाहती हूं कि मैं इतने आगे बढ़ जाऊं, वायरल हो जाऊं इतना ज्यादा कि मैं मॉडलिंग वगैरह करूं। मॉडलिंग भी करूं और मैं ब्लॉग भी बनाती रहूं। मैं चाहती हूं कि मैं बहुत ज्यादा वायरल हो जाऊं, ताकि सब लोग मुझे जानें। सवाल: सोशल मीडिया पर आपकी जो वीडियो वायरल हुई थी नए पुल पर, आपने चढ़कर वीडियो बनाई थी। उसके लेकर अधिकारियों, पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी थी। जवाब: नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। मेरे घर कोई नहीं आया था, ना मेरे पर कार्रवाई हुई थी। ऐसी कोई बात हुई नहीं। फिलहाल में लोगों का कहना था। मुझे तो ये सब नहीं मालूम। मैंने देखा भी नहीं। मेरे साथ हुआ भी नहीं है अभी तक। मुझे किसी का डर नहीं है। कुछ भी हो जाए, लेकिन मैं अपने आप को हाइलाइट करने के लिए मैं वीडियो बनाऊंगी। इसके साथ-साथ मॉडलिंग के लिए पूरी तरह से खुद को वायरल करूंगी। अब पढ़िए उस रील के बारे में, जिसमें यमुना पुल पर बनाई रील, रेलिंग पर डांस स्टेप किया हाथ जोड़कर माफी मांगी, कहा- गलती हो गई
वीडियो में उसने माफी मांगी। कहा- हैलो फ्रेंड्स, मैं सभी दर्शकों से और यूपी पुलिस से माफी मांगती हूं। मैंने जो यमुना पुल पर चढ़कर जो वीडियो बनाया उसके लिए, डिवाइडर पर चढ़कर जो वीडियो बनाया उसके लिए और बीच रोड पर जो रील बनाई उसके लिए माफी मांगती हूं। मैं अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगी। प्लीज आप सभी मुझे क्षमा कर दीजिए। जो गलती मैंने की है। वह कभी नहीं करूंगी। मैं यह भी कहती हूं कि ऐसी गलती कोई भी न करे। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए। DCP बोले- सड़कों पर रील बनाने वालों पर कार्रवाई होगी
खुशी के इंस्टा पर कई वीडियो हैं। इसमें वह कभी सड़क पर तो कभी डिवाइडर पर चढ़कर डांस करती हुई नजर आ रही है। पेट्रोल पंप पर भी डांस करने की उसने रील बनाई है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कई लोगों ने पुलिस को उस युवती की रील, वीडियो भेजे हैं। पुलिस ने खुद भी संज्ञान लिया है। युवती की तलाश की जा रही है। उसके नैनी के पते पर फोर्स गई थी। सोशल मीडिया पर युवती का माफी मांगते वीडियो आया है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- ’10 रुपए का बिस्कुट’ वाले यूट्यूबर जकाती मेरठ में अरेस्ट, बच्ची-महिला पर कमेंट कर फंसे मेरठ के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई। दरअसल, BJP नेता राहुल ठाकुर ने शादाब के एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी। नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। राहुल ठाकुर ने इंचौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बाल आयोग, महिला आयोग को भी शिकायत भेजी। पूरी खबर पढ़िए…


