प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 7 हजार को मिलेगी कंफर्म बर्थ

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में मार्च माह तक वेटिंग चल रही है। लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को कंफर्म बर्थ मिले इसके लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे करीब 7 हजार से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी। इसमें रायपुर-टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल 9 फरवरी, टूण्डला-रायपुर कुम्भ मेला स्पेशल 10 फरवरी और दुर्ग-टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल 10 फरवरी और टूण्डला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल 17 फरवरी को चलेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *