प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा; VIDEO:दरोगा सस्पेंड, रास्ता बंद करने पर हुई बहस; सीएम के दौरे के चलते की गई थी बैरिकेडिंग

प्रयागराज में सीएम के दौरे को लेकर मंगलवार को हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। वहां से गुजर रहे एक वकील ने इसका विरोध किया। इस पर चौकी प्रभारी नाका अतुल कुमार सिंह से उसकी बहस हो गई। दरोगा ने वकील को पीट दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य वकील भी वहां पहुंच गए। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। किसी तरह से पुलिस ने वकीलों को वहां से हटाया। प्रत्यक्षदर्शी वकील आदित्य राज गोस्वामी ने बताया कि वकीलों की ओर से थाने पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है। घटना की 2 तस्वीरें सीएम योगी मंगलवार की सुबह भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। जिस समय सीएम योगी सर्किट हाउस से निकलने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय रास्ते के सभी चौराहों को बैरिकेट कर यातायात रोका जाने लगा। हिंदू हॉस्टल चौराहे पर एक वकील ने बैरिकेट को पार करने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह से बहस हो गई। बहस के बीच ही दारोगा ने वकील को पीटना शुरू कर दिया। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोंक
आसपास खड़े कई वकील मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में पुलिस वाले भी आ गए। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। वकीलों ने भी मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। खुद से बैरिकेडिंग कर चक्काजाम की कोशिश की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे, मामला शांत कराया
डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। दारोगा पर एक्शन और मामले की गंभीरता से जांच का आदेश देकर किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत कराया। कमिश्नर ने किया सस्पेंड
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने चौकी प्रभारी नाका अतुल कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया। कमिश्नर ने आदेश में लिखा- हिन्दू हास्टल चौराहे पर वीवीआईपी फ्लीट निकलने के दौरान दरोगा अतुल कुमार ने वकील से अभद्र व्यवहार किया। जिस कारण चौराहे पर जाम की स्थिति हो गई। चौकी प्रभारी के कार्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। अतुल कुमार सिंह निलम्बन की अवधि में पुलिस लाइन्स में सम्बद्ध रहेंगे। मेरी आदेश के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। कमिश्नर ने चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। —————————————– ये भी पढ़ें… योगी और भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई:गंगा पूजन के बाद अक्षयवट का दर्शन किया; अब तक 37 करोड़ ने स्नान किया सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद अक्षयवट धाम और लेटे हनुमान में दर्शन-पूजन किया। योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *