उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत माघ मेला की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वालीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन संख्या 18609 रांची –लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जनवरी से 11 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर- प ्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 10.30 बजे और प्रस्थान 10.35 बजे होगा। ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस 13 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर – प्रयागराज छिवकी – मिर्ज़ापुर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी । मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का प्रयागराज एवं वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा तथा परिवर्तित मार्ग पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव होगा । प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन 15:45 बजे एवं प्रस्थान 15:50 बजे होगा। रांची| रांची मंडल के रांची स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का 7 जनवरी तक नामकोम स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का नामकोम स्टेशन पर आगमन समय 13.50 बजे निर्धारित है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का नामकोम-रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का सात जनवरी तक नामकोम स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इस ट्रेन का नामकोम स्टेशन से प्रस्थान समय 14:30 बजे निर्धारित है। उक्त अवधि के दौरान इस ट्रेन का रांची-नामकोम के बीच परिचालन रद्द रहेगा। रांची| मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ मुरी ने बुधवार को ऑपरेशन सतर्क चलाया। प्लेटफार्म संख्या एक पर मुख्य गेट के पास संदिग्ध स्थिति में बैठे विंध्याचल सिंह (55 वर्ष) को रोका गया। तलाशी में उसके बैग से 38 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 26,000 रुपए बताई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह टाटानगर से मुरी आया था और रोहतास के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था, ताकि शराब बेचकर अवैध लाभ कमाए। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। बरामद शराब और आरोपी को आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि शंकर, अनिश सिंह और सी. कच्छप शामिल थे।


