भारतीय शिक्षा और संस्कृति के पुनरुत्थान को समर्पित विशेष आयोजन ‘ज्ञान महाकुंभ-2081’ आगामी 7 से 9 फरवरी तक प्रयागराज के मेला क्षेत्र में होगा। इसमें मूंधड़ा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मन्नालाल मूंधडा का विभिन्न सामाजिक हितों के कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी और शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाग लेंगे। साथ ही मूंधड़ा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मन्नालाल मूंधडा का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यास के कार्यकर्ता डॉ. चन्द्रशेखर एवं डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि श्रीमती सी. एम. मूंधडा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए इस आयोजन के दौरान सम्मानित किया जाएगा।


