प्रवासी झारखंडवासियों से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता रांची | खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रहे हालात को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिंता जताई है। उन्होंने वहां रह रहे सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया गया है कि जो भी भारतीय नागरिक स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से झारखंड के लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में वे झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क करें। {टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-3456-526 {लैंडलाइन नंबर: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058 {व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *