प्रवासी ने पूर्व मेयर के बेटे जसपाल को हराया

भास्कर न्यूज | लुधियाना निगम चुनाव में वार्ड 34 से शिअद प्रत्याशी जसपाल ग्यासपुरा ने चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा उम्मीदवार राजेश मिश्रा ने 126 मतों से शिकस्त दी। वह पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा के बेटे हैं। जसपाल दो बार पहले पार्षद रह चुके हैं। राजेश मिश्रा ने अपने गढ़ में मजबूत माने जाने वाले जसपाल को हराकर सभी को चौंकाया है। राजेश मिश्रा प्रवासी हैं और कारोबार करते हैं। वार्ड 48 से पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया के बेटे रखविंदर गाबड़िया ने जीत दर्ज की है। वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद पार्षदों को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *