भास्कर न्यूज | डौंडी सोमवार को प्रवीण कुमार चतुर्वेदी ने कार्यालय पहुंच विकासखंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डौंडी के बीईओ जयसिंह भारद्वाज के सेवानिवृत होने के बाद पद रिक्त था। बीईओ चतुर्वेदी बस्तर क्षेत्र के अंतागढ़ में दस साल से एबीईओ पद कार्यरत थे। शासन ने उन्हें डौंडी के बीईओ के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया। जिसके तहत डौंडी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की बैठक लेकर शासकीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


