अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 10 और 11 दिसंबर को झालावाड़ जिले के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुकेत, झालावाड़, झालरापाटन और श्री रामकुंड बालाजी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री चौथमल कुमार वैष्णव ने बताया कि डॉ. तोगड़िया 10 दिसंबर को कोटा से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 12:30 बजे सुकेत पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे झालावाड़ आएंगे, जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। झालावाड़ में वे कुलदीप सिंह कच्छावा के आवास पर भोजन करेंगे और राजपूत छात्रावास में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। झालावाड़ के बाद डॉ. तोगड़िया झालरापाटन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम और भोजन हरि सिंह गुर्जर के आवास पर होगा।
अगले दिन, 11 दिसंबर को, वे सुबह 9 बजे श्री रामकुंड बालाजी के दर्शन करेंगे। श्री रामकुंड बालाजी से वे असनावर और अकलेरा होते हुए बूंदी के लिए प्रस्थान करेंगे।


