कांकेर| मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया था। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्राक्कलन का मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में 15 मई तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा.आपत्ति जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों सहित जमा करना होगा।


