प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक कर स्वागत किया, यूनिफार्म बांटे

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड सोमवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला चेन्दरीबन नवागांव में प्रवेशोत्सव मनाया गया। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही नवप्रवेशी बच्चों का आरती उतारकर और गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म वितरित किए गए। मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता समूह ने न्योता भोज में बच्चों को खीर और पूड़ी परोसी। नवपदस्थ शिक्षक बसंत कुमार साहू का परिचय कराया गया। उपस्थितजनों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुनीता पटेल, उपसरपंच मानकर, अंकालू पटेल, श्रवण साहू, भूपेन्द्र साहू, तेजराम साहू, डोमेश साहू, चमेली साहू, माध्यमिक प्रधानपाठक कोमलचंद आर्य ,चन्द्रभूषण साहू , गोमती पटेल, अश्वनी देवांगन, सन्नी देवांगन, चैतन्य देवांगन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *