प्रवेश व स्वच्छता पखवाड़ा की वजह से देरी, आंतरिक मूल्यांकन 9 तक चलेगा

भास्कर न्यूज | बालोद पहले प्रवेश प्रक्रिया फिर स्वच्छता पखवाड़ा की वजह से देरी होने से दुर्ग विवि से संबद्धता प्राप्त जिले के कॉलेजों में रेगुलर व प्राइवेट स्टूडेंट्स की इंटरनल एग्जाम (सतत आंतरिक मूल्यांकन) अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक होगा। सभी कॉलेज में अलग अलग तिथि तय की गई है। कुछ कॉलेज में सितंबर में ही स्टूडेंट्स इंटरनल एग्जाम में शामिल हो चुके हैं। कॉलेजों में 9 अक्टूबर तक परीक्षा होगी। शासकीय कॉलेज खेरथा बाजार मंे 6 से 9 अक्टूबर तक प्रथम इंटरनल एग्जाम की तिथि निर्धारित की गई है। प्रबंधन के अनुसार फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स दो बार इंटरनल एग्जाम दिलाएंगे। दुर्ग विवि की ओर से पहला इंटरनल एग्जाम 30 सितंबर तक कराने फरमान जारी किया गया था लेकिन स्वच्छता पखवाड़ा मनाने की वजह से देरी होने से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक एग्जाम आयोजित कराने निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए भी 70 नंबर का सेमेस्टर, 20 नंबर का इंटरनल, 10 नंबर की असाइनमेंट संबंधित गतिविधियां होगी। सेमेस्टर परिणाम में जुड़ेंगे इसके अंक कॉलेज प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू है। इस वजह से सतत आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट के 30% अंक सेमेस्टर परिणाम में जुड़ेंगे। इसका फायदा फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को मिलेगा। साल मंे दो बार 20 अंक के सतत् आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा होगी। इसके अलावा 10 अंक के होम असाइनमेंट होंगे। इस तरह कुल 30 अंक सेमेस्टर इंड एग्जाम (अंत सेमेस्टर परीक्षा) में जुड़ेगा। पहले आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा सालभर मंे एक बार होती थी और इसके 10% अंक वार्षिक परीक्षा परिणाम में जुड़ते थे। पंजीयन करवाने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स को कॉलेज में पहुंचकर प्रत्येक विषय में प्रायोगिक गतिविधि 30 घंटे तक निर्धारित समय मंे करना अनिवार्य है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने प्राइवेट छात्रों के लिए भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। प्राइवेट स्टूडेंट्स को भी रेगुलर की तरह सेमेस्टर परीक्षा दिलाना होगा। साथ ही प्राइवेट छात्र-छात्राओं को कॉलेज आकर प्रायोगिक गतिविधियां करनी होगी। इसके अलावा आप्शनल विषय का चयन भी प्राइवेट छात्रों को करना है। 30 घंटे का एक क्रेडिट मिलेगा। इसी के अनुसार रिजल्ट भी तैयार होगा। ऐसे में नियमित की तरह ही इस बार प्राइवेट छात्रों की भी पढ़ाई होगी। इसके अलावा अन्य गाइडलाइन तय की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *