चित्तौड़गढ़ | प्री डीएलएड परीक्षा 2025 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद वंचित अभ्यर्थियों की फीस वापस करने के लिए फिर से पोर्टल खोला है। 57523 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस रिफंड देनी थी। इसके लिए आवेदन करने वाले 47357 अभ्यर्थियों में से 45746 को राशि रिफंड कर दी है। शेष को बैंक खाता विवरण में त्रुटि की वजह से रिफंड नहीं हो पाया है।


