प्रशासन की उदासीनता से सड़कों पर धान सुखाते और मवेशी बांधते हैं लोग

भास्कर न्यूज |डंडई सरकार के द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वही अधिनियम भी बनाया गया है ताकि नियमों का पालन हो और सड़क दुर्घटना कम हो। लेकिन इन दिनों कालीकरण सड़कों के किनारे बसे हुए कई लोगों के द्वारा मनमाने तरीके से कालीकरण सड़क पर ही अपना निजी खलिहान की तरह धान सुखाने और पसारने के साथ साथ पुआल का कुटी कटवाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। कई बार दुर्घटना होने से वाहन चालक राहगीर बाल बाल बच रहे हैं। प्रखंड के लवाही रारो कालीकरण सड़क तथा सोनेहरा रमना कालीकरण सड़क और डंडई मुख्यालय के मेराल डंडई धुरकी मुख्य मार्ग पर कई लोगों के द्वारा मनमाने तरीके से सड़क पर ही मवेशियों को बांध देते हैं। सड़क पर ही धान सुखाते हैं तथा अपना भवन निर्माण के लिए बालू गिट्टी सहित अन्य सामग्री रख देते हैं। भवन निर्माण के लिए सड़क पर ही सिमेंट मसाला भी बनाते हैं। कई लोग अपना ठेला खुददु तथा दुकान का बोर्ड लगा देते हैं जिससे सड़क संकीर्ण हो जाता है। राहगीरों का कहना है कि प्रशासन की घोर उदासीनता के कारण कालीकरण सड़कों पर सड़क के किनारे बसे कई लोगों के द्वारा अपना निजी स्वार्थ में खलिहान के बजाय सड़क पर ही कार्य कर रहे हैं। और प्रशासन मौन है। बताया कि प्रशासन सिर्फ हेलमेट, डिकी व लाइसेंस जांच करती है सड़क पर मवेशी व अनाज सुखाने वाले लोगों को नहीं समझाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *