बैकुंठपुर | जिले में 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। इसी बीच छोटे किसानों से धान खरीदकर समितियों में खपाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। अवैध खरीदी रोकने जिला प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन कर निगरानी तेज कर दी है। सोमवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर 144 बोरी धान जब्त किया गया। पहली कार्रवाई पटना ब्लॉक के चिरगुड़ा में हुई, जहां मीनाक्षी ट्रेडर्स द्वारा 38 बोरी धान बिना लाइसेंस खरीदा जा रहा था। दूसरी कार्रवाई तोलगा (बचरा-पोड़ी) में किराना दुकान पर हुई, जहां 106 बोरी धान दीपक राइस मिल भेजने की तैयारी थी। कुल 19 क्विंटल धान जब्त हुआ।


