प्रशासन गांवों के संग:बांसवाड़ा पंचायत समिति के शिविर में अधिकारियों ने 50 परिवादों का निस्तारण किया

सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जिलेभर में चलाए जा रहे प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत सोमवार को जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त 50 परिवादों में से 44 का हाथो-हाथ निस्तारण किया गया। विकास अधिकारी पंचायत समिति बांसवाड़ा ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र बांसवाड़ा की डाबरी माल ग्राम पंचायत में प्राप्त 18 परिवादों में से 17, झूपेल में 4 में से 4, खेड़ा वडलीपाड़ा में 5 में से 5, लीमथान में 6 में से 4, प्रतापनगर में 8 में से 5श् महेशपुरा में 5 में से 5 तथा गणाउं ग्राम पंचायत में प्राप्त 4 परिवादों में से सभी 4 परिवादों का हाथो-हाथ निस्तारण कर दिया गया। पुत्र की जन्म तिथि में सुधार से खुशी-खुशी लौटा भगवतीलाल शिविर में तोरणिया निवासी भगवतीलाल उसके पुत्र राहुल निनामा के जन्म आधार में जन्म तिथि की गुहार की तो शिविर में मौजूद कार्मिकों ने उसे आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी, जिस पर प्रार्थी ने संबंधित दस्तावेज एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आवेदन दिया। इस पर शिविर में परिवादी से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मौके पर उसे पुत्र राहुल निनाम की जन्म तिथि वेरिफाई कर सही कर दिया गया। मौके पर कार्य होने से भगवतीलाल ने खुशी जाहिर की एवं प्रशासन गांवों की और अभियान के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *