प्रशासन गांव की ओर अभियान-2024 में शिविर का आयोजन:एक छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं, ग्रामीणों में उत्साह

भीलवाड़ा में शुक्रवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान-2024 के तहत कैंप का आयोजन हुआ। शुक्रवार को जिले की मांडल और सहाड़ा पंचायत समितियों में सुशासन सप्ताह के तहत कैंप लगाया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा ने मांडल पंचायत समिति में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित परिवाद के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह कैंप प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (केंद्र सरकार) और जन अभियोग निराकरण विभाग (राज्य सरकार) के निर्देशानुसार लगाया गया। मांडल उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा ने बताया- मांडल में सुशासन सप्ताह के तहत लगे शिविर में 376 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें से 346 परिवादों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। सहाड़ा ​​​​​​​उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया- सहाड़ा पंचायत समिति में लगे शिविर में 665 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें से 589 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए रोजगार, पेंशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं ग्रामीणों को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंचे और उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि उन्हें अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से उनके समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *