प्रशासन ने मुस्लिम परिवारों के बहिष्कार मामले में कराया समझौता:दोनों पक्षों ने गांव में सौहार्द बनाए रखने पर दी सहमति; अफवाहों से बचने की अपील

बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र के घोटी-नंदोरा गांव में मुस्लिम परिवारों के बहिष्कार के मामले में प्रशासन और पुलिस ने हस्तक्षेप किया है। 27 जनवरी को हुए एक हिंदू सम्मेलन में धर्म विशेष को लेकर दिए गए बयान के बाद यह विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसके बाद 10 मुस्लिम परिवारों के बहिष्कार की बात सामने आई थी। मुस्लिम परिवारों के साथ व्यवहार को लेकर सामने आए वीडियो ने मामले को गंभीर बना दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, बुधवार देर शाम लांजी पुलिस थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत की। बैठक में आपसी सौहार्द, बनाए रखने पर सहमति दी बैठक में एसडीओपी ओमप्रकाश, एसडीएम कमलसिंह सिंहसार और तहसीलदार संजय बारस्कर मौजूद थे। इनके साथ दोनों समुदायों के नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उपस्थित दोनों पक्षों ने गांव में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। पुलिस ने दोनों पक्षों की स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया। भविष्य में किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति से बचने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में निरंतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है और सतत निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *