प्रशासन पर हमला करने वाले 10 आरोपियों को जेल:खंडवा में पत्थर, गोफन चलाए थे; 40 पर हुई थी FIR

खंडवा में वन अमले और प्रशासन पर हमला करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज (सोमवार) जेल भेज दिया। मामले में 40 नामजद और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज हुआ है। 30 नामजद लोग अब भी फरार हैं। आरोपियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस जवानों पर पत्थर और गोफन चलाए थे। पिपलोद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आमाखुजरी, भिलाईखेड़ा के जंगल में दबिश दी। जहां से लालु उर्फ लालसिंग पिता खेमला डुडवे (55), रामसिंग पिता वेस्ता (60), मदन पिता रूखडिया (42), भुवानसिंग पिता इंदरसिंग (30), सुखलाल पिता इंदरसिंह (32), मुकेश पिता सुरसिंग (28), गोपाल पिता भीलू (40), नानसिंग पिता भारसिंग (40), बाला पिता लाखासिंह (34), कैलाश पिता फूलसिंह (34) को पकड़ा है। 27 दिसंबर को हुआ था विवाद
27 दिसंबर को शासकीय वन भूमि के अतिक्रमणकारी पुरूष एवं महिलाओं ने धारदार हथियार गोफन, पत्थर व लाठियों से एकमत होकर वन अमले पर जानलेवा हमला कर दिया था। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। जिस पर वन विभाग के गुड़ी रेंजर नरेंद्र सिंह पटेल ने 40 नामजद और अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *