जांजगीर | रायपुर के सप्रे स्कूल में 16 मार्च को तीसरी फास्ट फाइव और पहली मिक्स नेटबॉल के चयन परीक्षण के बाद जांजगीर में 21 से 24 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के बाद छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका वर्ग की अंतिम चयन परीक्षण हुआ। इसमें राज्य टीम का चयन किया गया। चयन परीक्षण में छत्तीसगढ़ के अनुभवी चयनकर्ताओं की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयन समिति के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह (सरगुजा) थे, जबकि नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने संयोजक के रूप में कार्य किया। अन्य चयनकर्ताओं में अनूप यादव, सोनम शर्मा, पूनम निषाद और एनएफआई सदस्य प्रशांत जेकब शामिल थे। अंतिम चयन परीक्षण के बाद, छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका टीम का चयन किया गया। इसमें रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार-भाटापारा और सरगुजा जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में शामिल खिलाड़ी बालक टीम: काव्य, रिशी, अनुराग, आशीष, एरोन, विनायक, मृत्युंजय, ओमप्रकाश, पीयूष, नूतन, टिकेश्वर। बालिका टीम: शाजली हुसैन, सिमरन, एकता, अवनी, अनन्या, रितिका, सुशीला, श्रुति।


