बालोद| मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टालर (सूर्य मित्र) संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज बालोद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के इच्छुक हितग्राहियों के लिए सोलर पैनल इंस्टालर (सूर्य मित्र) संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आवश्यक जानकारी भी दी है।


