लातेहार | भारत सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित आरजीएसए योजना अंतर्गत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) विषय आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण में लातेहार जिले के कुल 20 पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें जिला परिषद सदस्य, प्रमुख एवं उप प्रमुख भी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण आईआईएम बोधगया (पश्चिम क्षेत्र) में आयोजित किया गया है। 5-9 जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, सदस्य संतोषी शेखर, प्रियंका कुमारी, जीरा देवी, स्टेला नगेसिया, विनोद उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, चंचला देवी, प्रतिमा देवी, बलवंत सिंह, रमेश राम शामिल हैं। इसके अलावा मनिका की प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, कंचन कुजूर, ममता देवी, प्रमुख अभय मिंज, कांति देवी, राजकुमार प्रसाद समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।


