झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। प्रांतीय अध्यक्ष के चयन के लिए द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिलों व 5 अनुमंडल में संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने दी। प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी व सह चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से वार्षिक आमसभा हरमू रोड स्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, प्रांतीय कार्यालय में आयोजित होगी। ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक 12-13 को अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के गठन को लेकर 12 और 13 अप्रैल को मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक होगी। राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य एवं आयोजन संयोजक डॉ. अर्जुन पांडे ने बताया कि 13 अप्रैल को झारखंड प्रांत की कमेटी का भी गठन किया जाएगा जनहित राष्ट्रीय हित और ब्राह्मण हित के लिए पांच मांगों पर चर्चा भी होगी। इनमें आर्थिक आधार पर पूरे देश में आरक्षण लागू हो, स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए, समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो, भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए और भगवान परशुराम का भव्य मंदिर राम जन्मभूमि अयोध्या में परिसर में बनाया जाए। बैठक में इन पांच मांगों को पूरे देश में लागू करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। 12 अप्रैल को प्रतिनिधियों का पंजीकरण किया जाएगा।


