प्राइवेट कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका देने के विरोध में दिया धरना

लुधियाना| नगर निगम द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का काम प्राइवेट कंपनी को देने के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को जोन डी कार्यालय के बाहर धरना दिया। सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और निगम प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों का कहना है कि निगम का यह फैसला उनके रोजगार पर सीधा हमला है। शहर में सैकड़ों कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं से उनके घरों का गुजारा चलता है। काम को निजी कंपनी को सौंपने से उनका रोजगार छिन जाएगा। धरना डोर-टू-डोर मजदूर एकता संगठन के बैनर तले हुआ। -पढ़ें पेज 3 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *