प्राइवेट पार्ट दबा पति को मारने वाली पत्नी गिरफ्तार:सोनीपत में बोली- बॉयफ्रेंड ने सीने पर चढ़ तकिए से मुंह दबाया, पहले भी प्लानिंग कर चुकी

हरियाणा के सोनीपत में पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या करने वाली आरोपी पत्नी सरिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरिता को कोट मोहल्ला चौकी क्षेत्र से पकड़ा है। पूछताछ में महिला ने बताया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड सतपाल के साथ मिलकर पति रामकिशन की हत्या की है। सरिता ने बताया है कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। वह इससे पहले भी कई बार रामकिशन की हत्या की प्लानिंग कर चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को वह सतपाल के साथ कमरे में गई। सतपाल ने सोते हुए रामकिशन के मुंह पर तकिया रखकर उसकी सांस रोक दीं। वहीं, सरिता से रामकिशन का प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि बॉयफ्रेंड सतपाल और महिला का पति रामकिशन दोनों एक साथ कभी जेल में रहे थे। वहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों पर 7 से 8 मुकदमे दर्ज हैं। जेल से निकलने के बाद सतपाल का रामकिशन के घर आना-जाना हुआ। इसी दौरान सतपाल की सरिता के साथ नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने रामकिशन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। सरिता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके बॉयफ्रेंड सतपाल की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के अगले दिन चाय पीकर निकली थी सरिता
मैरिज पैलेस के केयरटेकर रामकिशन की हत्या केस में कुछ नई बातें भी पता चलीं। पत्नी सरिता ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या करने के बाद आराम से सुबह उठकर चाय पी। साथ में रस्क खाए। फिर दूसरे कमरे में जाकर सास रुक्मणि से कहा- आज ये लेट उठेगा। यह कहकर वह दो बच्चों को लेकर घर से निकल गई। जबकि, बड़े बेटे को दादी के पास ही छोड़ गई। यह बात भी सामने आई है कि सोमवार रात को सरिता ने पति से 3 हजार रुपए मांगे थे। उसने मना कर दिया तो झगड़ा हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ ही खाना आया और एक साथ सो गए। उसके बाद रात को सरिता ने पति के मुंह पर तकिया रख प्राइवेट पार्ट पर वार किए। बताया जा रहा है कि रामकिशन को पत्नी के चरित्र पर भी शक था। दोनों की उम्र में करीब 8 से 10 साल का अंतर था। रामकिशन और सरिता के 2 PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें इस मर्डर की कहानी… वारदात वाले दिन क्या-क्या हुआ… पुलिस जांच के 2 एंगल, अवैध संबंध या 5 लाख का झगड़ा
रामकिशन के भाई मेहर सिंह ने बताया कि एक हफ्ते पहले रामकिशन ने फोन कर गाड़ी खरीदने की बात कही थी। उसने बताया था कि उसके पास करीब 5 लाख रुपए हैं और वह स्कॉर्पियो या बोलेरो लेने की सोच रहा है। मेहर सिंह का आरोप है कि पैसों की जानकारी सरिता को थी। अंदेशा है कि सरिता ने अपने किसी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई हो। पुलिस अवैध संबंध या 5 लाख का लालच, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। ACP बोले- सुबह 9 बजे आई कॉल
ACP अमित ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस को घटना आशीर्वाद गार्डन में डेडबॉडी की सूचना मिली। मौके पर गए तो परिजनों ने पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए। उनका कहना था कि अवैध संबंधों के चलते दोनों में झगड़ा हुआ था। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने FIR में आरोपी महिला सरिता के साथ सतपाल नाम के एक व्यक्ति का FIR में जिक्र किया गया है। फिलहाल दोनों पर ही हत्या का आरोप है। हालांकि, परिवार ने अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- सोनीपत के मैरिज पैलेस में केयरटेकर पति की हत्या:पत्नी ने मुंह में तकिया रख प्राइवेट पार्ट दबाया; बेड पर लाश छोड़कर फरार हुई हरियाणा के सोनीपत में पत्नी ने मैरिज पैलेस में केयरटेकर पति की हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने पहले उसके मुंह पर तकिया रखकर दबाया। फिर प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इसके बाद वह फरार हो गई। मंगलवार सुबह बेड पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *