प्राकृतिक आपदा में दो मौतें, परिजनों को 8 लाख की मदद

जशपुरनगर | कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता आरबीसी 6-4 के तहत दी गई है। दुलदुला तहसील के ग्राम लोरो निवासी निखिल गुप्ता की 21 अप्रैल 2024 को डेम के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उनके पिता रूपेश गुप्ता को 4 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। ग्राम बन्दरचुआं निवासी दानियल मिंज की 17 अक्टूबर 2024 को मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई थी। उनके नाबालिग पुत्र अंकित, पुत्री नम्रता और आत्मीयता को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *