इंदौरी| नगर पंचायत इंदौरी स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानपाठक पद पर सेवा दे रहे लालाराम साहू को पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के बाद वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य बनाए गए हैं। उन्होंने 28 नवंबर को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूनाराम सिंहा, प्रभारी प्राचार्य सूरज प्रसाद चंद्रवंशी, संकुल इंदौरी के बीआरसी केशलाल साहू, संकुल समन्वयक सुरतिया साहू, भारत साहू, इंदल घृतलहरे सहित शिक्षकों ने बुके भेंट कर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। लालाराम ने भरोसा दिलाया कि वे विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता और स्कूल विकास को प्राथमिकता देते हुए स्कूल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने प्रयास करेंगे।


