भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम, थापरां मोहल्ला में भक्तों ने श्री बालाजी और श्याम बाबा की चौकी करवाई। वीरवार को हुए इस आयोजन में विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम शुरु किया। भक्तों ने दरबार में माथा टेका और श्री बालाजी के चरणों में अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि खाटू श्याम, श्री बालाजी महाराज व अन्य देवी-देवताओं का भव्य हार-शृंगार किया गया। भक्तों ने प्रभु का गुलदाउदी के फूलों से हार-शृंगार किया। मंदिर परिसर में देव चुग हनुमानगढ़ राजस्थान ने हनुमान चालीसा पाठ, जय जय जय बजरंगबली, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा, तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला, आजा श्याम तेरा है इंतजार व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार के अलग-अलग व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, रोहित कालिया, स्वीटा राम, संजीव जैन, राजेश मदान, मनोज खुराना, अजय सहगल, अमित जगोता, दीपक मोदी, वरूण, गगन गरोवर समेत अन्य मौजूद रहे। भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु।


