प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने किया महायज्ञ

जालंधर| प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल पुरानी रेलवे रोड में भक्तों की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। मुख्य पुरोहित पं. सिद्ध देव जोशी ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया गया। मां बगलामुखी जी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहूतियां डाली गई। उन्होंने हवन यज्ञ के माध्यम से भक्तों को कहा कि प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन रखा गया व्रत बेहद ही फलदायी होता है। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, सुरेश चंद्र, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, राजेश शर्मा, कुनाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *