राजस्थान प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह उमरवाल ने संगठन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में जिला संरक्षक एनआर बालोत, लटूरमल बैरवा, महेंद्र सिंह कसाना, भगवान वर्मा, जिला सभाध्यक्ष जागीरदार मीणा, जिला उपसभाध्यक्ष सतपाल सिंह गुर्जर, जिला मंत्री धर्मराज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह कालेड़ा, विधि सेठी, उपाध्यक्ष डालसिंह राजपूत, रतीराम गुर्जर, मथुरालाल गुर्जर, हजारीलाल मीणा, राकेश कुमार वर्मा, शिवशंकर मीणा, श्यामवती मीणा को बनाया है। इसी प्रकार जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, जिला संयुक्त मंत्री रामलखन मीणा, जिला महिला मंत्री सीता मीणा, जिला प्रचार मंत्री सुरेशचंद सैनी, जिला संगठन मंत्री शिंभूदयाल लांगडी, जिला प्रवक्ता अशोक कुमार भागोती, व्याख्याता प्रतिनिधि रूपेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि घनश्याम बैरवा, तृतीय श्रेणी अध्यापक प्रतिनिधि रूपराम मीणा, प्रयोगशाला प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुर्जर, निजी स्कूल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, पुस्तकालय प्रतिनिधि रामदयाल मीणा, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि ममता मीना, त्रिलोकी नाथ शर्मा, प्रबोधक प्रतिनिधि विश्राम कंवर रघुवीर व्यास, पंचायत सहायक प्रतिनिधि रायसिंह गुर्जर, प्रहलाद सिंह रेटा, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि जयसिंह चेची, शंभूदयाल मीणा को बनाया गया है।


