बेमेतरा| प्राथमिक शाला बैजी में बच्चों के लिए न्योता भोज कराया। यह आयोजन प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने नए वर्ष के मौके पर किया। बच्चों को खीर, पूड़ी, पापड़, सलाद, चावल, दाल, आलू चना सब्जी, टमाटर का चटनी इत्यादि परोसा गया। स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के सहायक संचालक एसपी कोशले, बीईओ कामिनी महिलांगे, संजय यादव, चेतन बंजारे, संकुल प्राचार्य उमा जोशी, संतोष रात्रे, प्रधान पाठक रमेश तिवारी, सरपंच सुशीला देवी, उनीशा सिन्हा, भारती, प्रतिमा बघेल, राधा वर्मा, सेवक वर्मा उपस्थित थे।


