भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज मंडल कारा सरायकेला के बंिदयों से मिले और जिनके पास वकील नहीं हैं, जिनका बेल हुआ है, फिर भी बेलबांड नहीं दे पा रहे, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निःशुल्क सहायता दिए जाने की बात कही। मौके पर ही चीफ लीगल एड काउंिसल दिलीप कुमार साह की उपस्थिति में कुछ बंिदयों को निःशुल्क सरकारी सहायता दी गई। उन्होंने एलएडीसीएस से उनकी उचित पैरवी करने का निर्देश दिया। इधर, उपयुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की एक टीम ने मॉडल कारा का निरीक्षण कर कैदियों के रहन-सहन व खानपान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो द्वारा किया जा रहा था, जबकि टीम में डीएसपी मुख्यालय प्रदीप उरांव, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा व फूड इंस्पेक्टर अदिति सिंह आदि शामिल थे।


