प्राध्यापक-कोच भर्ती अब 3444 पदों पर होगी:RPSC ने जारी किया संशोधन, राजनीति विज्ञान में 219 पदों की बढ़ोतरी की

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 राजनीति विज्ञान विषय के पदों में बढ़ोतरी की गई है। अब ये भर्ती 3225 की जगह 3444 पदों पर होगी। आयोग ने सभी विषयों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर दिया है। ​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को भर्ती विज्ञापन निकाला गया। इसमें विभिन्न 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब राजनीति विज्ञान विषय (क्रम संख्या 08) के पदों में 219 पदों की वृद्धि कर दी गई है। इस संशोधन के बाद राजनीति विज्ञान के कुल पदों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। इस विषय के साथ ही अन्य सभी विषयों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 17/2025-26 आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी। आरएएस-2024 के इन्टरव्यू का पांचवां चरण 2 फरवरी से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का पांचवा चरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसंबर से हुई जो 12 दिसंबर तक चला। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए डिटेल्ड आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर आना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एक नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। बढ़ा दी थी पदों की संख्या

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *