प्रार्थना करते मसीह भाइचारे के लोग

भास्कर न्यूज | अमृतसर कोर्ट रोड स्थित डायोसिस ऑफ अमृतसर डीओए सीएनआई चर्च में क्रिसमस को मसीह भाईचारे ने उत्साह के साथ मनाया। इसमें सुबह और शाम को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मानवता के लिए उनके पापों से मुक्ति, शांति, उम्मीद, प्यार और आनंद का संदेश गूंजा। इसके अलावा शहर के क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल, सेंट पॉल चर्च और एपिफेनी चर्च छेहर्टा में विशेष क्रिसमस मिडनाइट प्रार्थना सभाएं की गईं। सुबह की प्रार्थना सभाओं में अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में शांति, आनंद और पापों से मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं की जो विश्वास, संस्कृति और विचार की एकता का प्रतीक रही। इसमें बिशप द राइट रेवरेंड मनोज चरन, बिशप डायोसिस आफ सीएनआई ने क्रिसमस के सच्चे अर्थ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘क्रिसमस’ हमें शांति, आशा, प्रेम और आनंद का संदेश देकर सभी लोगों की सार्वभौमिक भाईचारे की याद दिलाता है। वहीं हमें प्रेम, दया और करुणा फैलाने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है। इसलिए हमें दुनिया को सामंजस्य और समझ से भरा एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसी दौरान चर्च में बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित कई सुंदर झांकियां सजाईं। इसमें बिशप चरन ने अंतरधार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलों के माध्यम से शांति, समझ को बढ़ावा देने और प्रभु यीशु मसीह के प्रेम को साझा करने के लिए डायोसिस की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस मौके पर शहर के कई लोग पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *