प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच छात्राओं का चयन

राजनांदगांव| राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 में अविभाजित राजनांदगांव जिले के 9 विकासखंडों से पहली बार 141 बच्चों का चयन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल की प्रेरणा से इस बार जिले में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा के लिए नामांकन कराया। पहले ही प्रयास में कई छात्रों ने सफलता हासिल की। राजनांदगांव विकासखंड से 21 बच्चों का चयन हुआ। इनमें मिडिल स्कूल बघेरा की 5 छात्राएं शामिल हैं। चयनित छात्राओं में खेमिन साहू, प्रियंका निषाद, हर्षिता प्रजापति, चांदनी नेताम और संध्या नेताम के नाम हैं। इन छात्राओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। इन छात्राओं ने मधुलिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में मेहनत की और सफलता पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *