प्रिंस खान गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार:हथियार और मोटरसाइकिल बरामद, रंगदारी वसूली में शामिल थे सभी आरोपी

धनबाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महुदा, बैंक मोड़ और बरवाअड्डा समेत कई इलाकों से इन्हें पकड़ा है। आरोपियों से 5 देसी कट्टे, 27 जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। प्रिंस खान के गुर्गे जिले में इकट्ठा हो रहे थे। वे किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। इसी सूचना पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया। ये सभी जिले में रंगदारी वसूली और व्यापारियों को धमकाने में शामिल थे। गैंग के अन्य सदस्य भी पुलिस के रडार पर हैं। सभी आरोपियों को सदर अस्पताल से पैदल जेल ले जाया गया गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिमी सिंहभूम के मो. हासिम और पीर मोहम्मद उर्फ गबरु शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम से अजय कांडेयांग, सरायकेला-खरसांव से बबलू कांडेयांग और पिंटू लोहार पकड़े गए। धनबाद से मो. सरवर, तनवीर आलम और सैफ अली उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया गया। सरायकेला-खरसांवा से मो. एहसान अंसारी को पकड़ा गया। एसएसपी के निर्देश पर सभी आरोपियों को सदर अस्पताल से पैदल जेल ले जाया गया। दो आरोपी चलने में असमर्थ थे, उन्हें व्हीलचेयर से ले जाया गया। इस कार्रवाई से 2024 में हुए शाहबुद्दीन हत्याकांड का भी खुलासा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *