प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़; 5 गुर्गे गिरफ्तार, एक को लगी गोली

गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ गुरुवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के घुटने में गोली लगी, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर इसी गिरोह के चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल समेत पांचों अपराधियों से पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में पेलावल के आजाद नगर निवासी सैयद मोहम्मद जीशान (मुठभेड़ में घायल), मो. शमशाद उर्फ साहिल (आजाद नगर, पेलावल), वकास हैदर (लोहसिंगना), अरुण कुमार सिंह (चास) और रौशन मालाकार (चास, बोकारो) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, .303 बोर के 20 कारतूस और अपराध में इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *