प्रिंस खान दुबई में कर रहा लाउंड्री का विशाल कारोबार, रंगदारी के पैसे से खरीदा 400 ग्राम सोना फ्रीज

लालपुर के कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के तीन सदस्यों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला अभियुक्त भी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साउथ कोलकाता निवासी मो. मुर्शीद, मेहर अली लेन कोलकाता निवासी नेयाज अली उर्फ आदिल और रोजी परवीन शामिल है। प्रिंस खान गिरोह ने 16 सितंबर को कृष्ण गोपालका को वाट्सएप मैसेज पर धमकी भरा वीडियो मैसेज भेज रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो टेक्निकल इनपुट से जानकारी मिली की जिस नंबर से कॉल किया गया है उसका मालिक कोलकाता में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम कोलकाता गई। वहां से सिम के वास्तविक मालिक मो. मुर्शिद को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि नेयाज अली उर्फ आदिल और रोजी परवीन के कहने पर प्रिंस खान के लिए सिम खरीदा था। जिसके बाद नेयाज और रोजी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया। हवाला के जरिए 20 लाख रुपए दुबई भेजे गए नेयाज और रोजी ने पुलिस तो बताया कि प्रिंस खान के रंगदारी के पैसे से उन लोगो ने 400 ग्राम सोना खरीदा था। जिसे रोजी परवीन ने मुथूट फाइनांस में गिरवी रख 20 लाख रुपए लोन लिए थे। उक्त राशि को रोजी परवीन ने हवाला के जरिए प्रिंस खान को दुबई भेजा था। उसी पैसे से प्रिंस खान दुबई में लाउंड्री चला रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *