प्रिंस शर्मा श्री हिन्दू तख्त (भारत) युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए गए

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री हिंदू तख्त (भारत) युवा मोर्चा जालंधर सिटी अध्यक्ष निहित टंडन (नवाब) की अध्यक्षता में एक विशेष मीटिंग की गई। मीटिंग तख्त मुखी श्री ब्रह्मानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर के दिशा-निर्देशानुसार की गई। इसमें युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित पवन भनोट और उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने प्रिंस शर्मा को युवा मोर्चा जालंधर सिटी उपाध्यक्ष नियुक्त किया। शर्मा ने श्री ब्रह्मानंद गिरि महाराज महामंडलेश्वर और पंडित पवन भनोट का धन्यवाद किया और विश्वास दिया कि वे तन-मन-धन से समाज की सेवा करेगा। यहां आयुष अग्रवाल, मोहित, हरमनदीप सिंह, अमित, अभी, गगन सूरी आदि सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *