कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर को रवाना हो गई। यहां वह चार दिन तक रूकी थी। जिसके बाद आज चौथे दिन वह परिवार सहित दिल्ली के लिये रवाना हो गई । प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग से रवाना हुआ और दिल्ली के लिए निकल गया। वहीं प्रियंका के दिल्ली रवाना होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली । रणथंभौर में टाइगर सफारी का लिया लुफ्त गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 30 दिसम्बर को परिवार सहित रणथंभौर के निजी दौर पर आई थी। उनके साथ लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी, पति रॉबर्ड वाड्रा, बेटा रेहान व बेटे की मंगेतर अविवा बेग और बेटी मिराया सहित करीबी रिश्तेदार और दोस्तो के साथ रणथम्भौर आई थी । प्रियंका और राहुल गांधी का यह निजी दौरा इस बार रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई को लेकर खासा चर्चा में रहा, लेकिन गांधी वाड्रा परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी पुष्टि नही की। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने 31 st का जश्न परिवार सहित रणथंभौर के होटल शेरबाग में मनाया। 31st के सेलिब्रेट करने के बाद नए साल के पहले दिन एक जनवरी को अल सुबह राहुल गांधी रणथंभौर से दिल्ली चले गये, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ रणथंभौर में ही ठहरी रही और इस दौरान प्रियंका ने नये साल के पहले दिन अपने पति रॉबर्ड वाड्रा, बेटे रेहान वाड्रा बेटी मिराया ओर बेटे की मंगेतर अविवा बेग सहित अपने अन्य दोस्तो के साथ शाम की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखी। टाईगर सफारी के दौरान नेशनल पार्क के जोन नम्बर तीन में प्रियंका गांधी व उसके परिवार के पर्यटक वाहनों के सामने बाघिन रिद्धि टी 124 की मादा शावक ने खूब अठखेलियां की। जिप्सी के सामने टाइगर को देख प्रियंका व उसके परिजन खासा रोमांचित नजर आए।


