प्रियंका ने बिधूड़ी के बयान को बेहूदा बताया:कहा- फालूत बातों पर चर्चा नहीं करना, BJP नेता ने कहा था- प्रियंका के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने बेहूदा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें इस तरह की फिजूल की बातों पर चर्चा नहीं करना चाहिए।दिल्ली चुनाव होने वाले हैं, इसलिए अहम मुद्दों की बात होनी चाहिए। दरअसल, रविवार को बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *