‘प्रियंका पर बोलने वाले रमेश बिधूड़ी की भाषा लफंगों जैसी’:गोंडा में नेहा राठौर ने कहा- भाजपा ने मुझे पोर्न स्टार बताया था; इनकी खबर लीजिए

‘भाजपा के लोग शक्ति स्वरूपा और नारी शक्ति की बात करते हैं। महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं। इसके बाद उनके नेता बोलते हैं कि हम प्रियंका गांधी वाड्रा के गाल की तरह सड़कें बनवा देंगे। यह बहुत ही शर्मनाक बात है। उनकी भाषा लुच्चो-लफंगों जैसी है। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को X पर पोस्ट कर लिखा था कि आपके सांसद, विधायक क्या बोल रहे हैं, इनकी खबर लीजिए।’ यह बात गोंडा में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को लेकर कही। दरअसल, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वे कालकाजी की सभी सड़कों को ‘प्रियंका गांधी के गालों’ जैसा बना देंगे। बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा चुनावों में कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके इसी बयान पर नेहा सिंह ने पलटवार किया। पढ़िए नेहा सिंह राठौर के 5 बड़े बयान… 1- बीजेपी सेल के लोग मुझे लगातार बदनाम कर रहे
नेहा ने कहा- मेरी तुलना भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पोर्न स्टार मिया खलीफा से की थी। X पर ट्रेंड चलवा दिया था। मुझे भी बदनाम करने का प्रयास किया था। मुझ पर भी ये लाेग भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में होने ही नहीं चाहिए। ऐसा लगता ही नहीं कि जैसे रमेश बिधूड़ी कोई पूर्व सांसद हैं। ऐसा लगता है कि जैसे किसी गली का लफंगा-लुच्चा किसी को कुछ भी बोल देता है। लड़की को छेड़ता है, वैसे ही वह बोलते हैं। 2- EVM पर उठाए सवाल, कहा- बैलेट पेपर से हो चुनाव
EVM पर सवाल उठाते हुए नेहा राठौड़ ने कहा- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुआ। वहां एक निर्दलीय प्रत्याशी की फैमिली में 5 लोग थे। उस आदमी को एक भी वोट नहीं पड़ा। उस आदमी ने कहा कि मेरे परिवार के लोगों ने तो मुझे वोट दिया होगा? हमारे कम से कम 5 वोट होने चाहिए। चलिए ठीक है, जनता ने हमको एक भी वोट नहीं दिया। हमारे पति-पत्नी और बच्चे और घर वालों का तो वोट होना चाहिए। उन लोगों ने तो वोट किया होगा ही। ये बातें EVM के सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं। मुझे लगता है कि बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। 3- गेहूं-चावल और गहने बेचकर पढ़ने भेजते हैं लोग
नेहा राठौर ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी तंज कसा। कहा- बिहार के लोग लाठी खाते ही थे। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से तो भगाए ही जाते थे। अब उन्हें अपने ही राज्य में अपमानित होना पड़ रहा है। जो लाठीचार्ज हो रहा, वह बहुत ही गलत बात है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस तरीके से नहीं करना चाहिए। बच्चों को तो कम से कम लाठी से तो नहीं पिटवाना चाहिए। ठंड में बच्चों पर वाटर कैनन चलवा दिए। नीतीश कुमार को समझाना चाहिए कि यूपी-बिहार और अन्य जगहों के जो भी बच्चे पटना में पढ़ने जाते हैं। उनके माता-पिता गेहूं और चावल बेच कर अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। कई माएं-बहनें अपने गहने बेचकर बच्चों को पढ़ने भेजती हैं। 4- अब वक्त आया है हिंदू-मुस्लिम के एक होने का
सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का समर्थन करते हुए नेहा राठौड़ ने कहा- यह सही बात है। हमको, आपको और हम सबको सभी जाति-धर्म के लोगों को एक होने की जरूरत है। अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे। अब हिंदू-मुस्लिम को एक-दूसरे से प्रेम करने, एक-दूसरे का साथ देने, एक-दूसरे के साथ रहने और इन लोगों के खिलाफ एक-दूसरे को इकट्ठा खड़े रहने का वक्त आ गया है। 5- अरविंद केजरीवाल अगर राज्यसभा भेजेंगे तो विचार करूंगी
नेहा ने कहा- जब उंगलियां अलग रहेंगी, तो हाथ को दिक्कत होती है। इन्हें एक साथ करने की जरूरत है। इस सवाल पर कि अगर अरविंद केजरीवाल आपको राज्यसभा भेजते हैं, तो आप जाएंगी? नेहा ने कहा कि हम विचार करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो चले जाएंगे। नेहा सिंह गोंडा में सपा नेता सूरज सिंह की ओर से आयोजित अमरत्व परंपरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। दैनिक भास्कर को नेहा राठौर ने इंटरव्यू के दौरान यह गीत सुनाया था अक्सर विवादों में रहते हैं रमेश बिधूड़ी भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह गुर्जर समुदाय से आते हैं।
वह 2003 में पहली बार दिल्ली के तुगलकाबाद से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। 2008 में वह ओखला से जीते। उन्होंने 2013 का चुनाव फिर तुगलकाबाद से लड़ा और लगातार तीसरी बार विधायक बने।
भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार बनाया और वह पहली बार सांसद बने। फिर 2019 के चुनाव में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से दोबारा जीत दर्ज की। इस बार कालकाजी सीट से से उनका मुकाबला 2 महिला उम्मीदवारों AAP नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा से होगा। ————————– यह खबर भी पढ़ें- BJP विधायक बोले- अफसर योगी तक की नहीं सुनते हमारी सरकार में रोज 50 हजार गाय कट रही हैं। अधिकारी पैसा खा रहे हैं। लूट मची हुई है। इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं। उनमें इतनी ताकत है कि मेरी हत्या करा दें। इसकी तैयारी भी हो चुकी है। सांसद -विधायकों के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। गाजियाबाद की लोनी सीट के BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दैनिक भास्कर से ये बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *