प्रियांशी का गोला फेंक में हुआ चयन

अंबागढ़ चौकी| ग्राम मेटेपार में विकासखंड स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता हुई। जहां 32 संकुलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सिंघाभेड़ी संकुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रैनूटोला की छात्रा प्रियांशी ने गोला फेंक में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनका चयन जिला स्तरीय गोला फेंक में प्रतियोगिता के लिए हुआ। छात्रा के चयनित होने पर संकुल प्राचार्य, प्रधान पाठक रूपेन्द्र साहू, शिक्षक यूपेन्द्र देवांगन, अमिता थवाईत, हेमंत गंगासागर, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक चंद्राकर बोरकर, संकुल समन्वयक राजेन्द्र देवांगन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम्हीन बाई ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *