कोरबा | भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की बुधवार को घोषणा की गई है। जिसमें प्रीति स्वर्णकार को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके पहले वैशाली रत्न पारखी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थी। उन्हें प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया है। ज्योति पांडे रंजीता मिश्रा को प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सविता , प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्यों में महापौर संजू देवी राजपूत को जगह दी गई है।


